ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / news / राहुल की सदस्यता जाने पर सदन में हो सकता है BJP और कांग्रेस...

राहुल की सदस्यता जाने पर सदन में हो सकता है BJP और कांग्रेस का हंगामा, देखना होगा जदयू का रुख

27-Mar-2023 08:17 AM

By First Bihar

PATNA : दो दिनों तक बिहार विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही स्थगित रहने के बाद आज सोमवार को सदन शुरू होगा। आज के दिन बिहार विधानसभा में बजट सत्र के दौरान राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने को लेकर हंगामा होने के आसार हैं। इसके साथ ही बिहार विधानसभा की कार्यवाही में पहली पाली में प्रश्नोत्तर काल के दौरान अल्प सूचित, तारांकित और शून्यकाल के प्रश्न लिए जाएंगे। वहीं, शिक्षा विभाग और परिवहन विभाग के लिए ध्यानाकर्षण का सवाल पूछा गया था उस पर सरकार के संबंधित मंत्री जवाब देंगे।


इसके बाद दूसरी पाली में वित्तीय कार्य लिए जाएंगे। जिसमें बिहार विनियोग (संख्या दो)विधेयक 2023 को पुनः स्थापित करने की अनुमति मांगी जाएगी। वित्त विभाग के प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी इस विधेयक को पुनर्स्थापित करेंगे। वित्त विभाग के मंत्री सभा के सामने प्रस्ताव रखेंगे कि बिहार विनियोग (संख्या दो) विधेयक 2023 पर विचार हो साथ ही इसकी स्वीकृति की अनुमति भी मांगेंगे। विधानसभा में यदि सबकी सहमति होती है तो इस विधेयक को पास कर दिया जाएगा अन्यथा इस पर वोटिंग कराई जाती 


मालूम हो कि, एक तरफ जहां कांग्रेस पूरे देश में इस मामले को लेकर आंदोलन कर रही है। सत्याग्रह चला रही है। वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी राहुल गांधी के उस बयान को याद दिला कर दोषी बता रही है कि उन्होंने गलती की थी। इसलिए कोर्ट ने सजा दी है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि आज सदन की कार्यवाही काफी हंगामेदार होगी। 


आपको बताते चलें कि, राहुल गांधी पर बीजेपी आरोप लगा रही है कि कांग्रेस न्यायालय को चुनौती दे रही है। जबकि यह पूरा मामला न्यायिक था। हालांकि इस मामले जदयू के रुख को देखना होगा कि इस मामले जदयू कांग्रेस का साथ देती है या नहीं। क्योंकि जब कांग्रेस सभी विपक्षी पार्टियों ने प्रदर्शन किया था तो जदयू कांग्रेस के साथ खड़ी नहीं हुई थी।