मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार आंधी और ओलावृष्टि ने बरपाया कहर, गेहूं की तैयार फसल बर्बाद, मुआवजे की उठी मांग रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां
13-Jul-2021 04:33 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से सामने आ रही है. चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करने पहुंचे हैं. राहुल गांधी के आवास पर प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल भी मौजूद हैं. राहुल और पीके की मुलाकात की खबर आते ही सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है.
बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पंजाब में पार्टी के अंदरखाने में छिड़े घमासान को लेकर प्रशांत किशोर से बातचीत कर रहे हैं. यह राहुल गांधी और प्रशांत किशोर की पहली व्यक्तिगत मुलाकात बताई जा रही है. दोनों की मुलाकात को लेकर सत्ता के गलियारों में चर्चाओं का दौर गर्म हो गया है. गौरतलब हो कि पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बीच राजनीतिक विवाद सुलझता हुआ नजर नहीं आ रहा है.
इस मुद्दे पर दिल्ली में कांग्रेस के तमाम आला नेताओं संग तमाम बैठकों के बाद भी सिद्धू कथित तौर पर प्रदेश नेतृत्व से नाराज है. इस बीच उन्होंने प्रदेश में विपक्षी दल आम आदमी पार्टी की तारीफ की है. उन्होंने आज मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि हमारे विपक्षी दल आप ने हमेशा पंजाब के लिए मेरे विजन और काम को पहचाना है.
सिद्धू ने कहा कि चाहे साल 2017 से पहले की बात हो जब बीड़बी, ड्रग्स, किसानों के मुद्दे, भ्रष्टाचार या बिजली संकट की समस्या मेरे द्वारा उठाई गईं. सिद्धू ने कहा कि या आज जैसा मैं पंजाब मॉडल पेश कर रहा हूं, लोग जानते हैं कि वास्तव में पंजाब के लिए कौन लड़ रहा है.