गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
13-Apr-2023 09:42 PM
By First Bihar
DELHI: बीते बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर यह मुलाकात हुई थी। जिसमें विपक्ष को एकजुट होने की बात कही गयी थी। नीतीश कुमार गुरुवार को दिल्ली से पटना लौट आए हैं। उधर दिल्ली में आज एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर पहुंचे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की।
इस मुलाकात को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर देखा जा रहा है। इस चुनाव से पूर्व सभी विपक्षी दल एकजुट होने में लगे हैं। यही कारण है कि दिल्ली में राहुल गांधी से मिलने का सिलसिला जारी है। शरद पवार और राहुल गांधी की मुलाकात के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट कर यह लिखा है कि 'आज राहुल गांधी के साथ एनसीपी चीफ शरद पवार से मुलाकात की और भविष्य को लेकर चर्चा की। हम अपने लोगों के बेहतर, उज्जवल और समान भविष्य के लिए एकजुट हैं।
बता दें कि नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद बुधवार को राहुल गांधी ने कहा था कि विपक्ष को एक करने की दिशा में कदम उठाएंगे। जो भी साथ आएगा उसे साथ लेकर चलेंगे। विपक्ष को एकजुट करने का ऐतिहासिक कदम उठाएंगे। देश में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। संस्थानों पर हमला हो रहा है। वही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि हम सभी पार्टियों को एकजुट करेंगे। जबकि नीतीश कुमार ने यह कहा था कि अधिक से अधिक पार्टियों को पूरे देश में एकजुट करने का प्रयास करेंगे उसके लिए हमलोग कोशिश करेंगे। एक साथ मिलकर हम आगे चलेंगे। आज जो बात हो गयी है उसी के आधार पर हम लोग काम करेंगे और फिर एक बार बैठक कर इस संबंध में बातचीत करेंगे।