बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
11-Dec-2021 03:18 PM
DESK : चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जुबानी हमला बोला है. उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिना कांग्रेस के भी भारत में विपक्ष संभव है. साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए यह भी कहा है कि एक ट्वीट और कैंडिल मार्च के जरिए आप भाजपा को हरा नहीं सकते हैं.
एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने 2024 के आम चुनावों में विपक्ष के लिए भाजपा से मुकाबला करने के लिए अपना ब्लू प्रिंट भी पेश किया. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी के बिना भाजपा विरोधी मोर्चा बनाना संभव है.
पीके ने कांग्रेस को सलाह देते हुए कहा कि अगर पार्टी को बचाना है तो गांधी परिवार से बाहर के किसी नेता को लोकतांत्रिक तरीके से अध्यक्ष चुनें. प्रशांत किशोर ने कहा कि 1984 के बाद कांग्रेस को अकेले एक भी लोकसभा चुनाव में जीत मिली है. बीते दस साल में कांग्रेस को 90 प्रतिशत चुनावों में हार मिली है. कांग्रेस नेतृत्व को हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए.
आपको बता दें कि प्रशांत किशोर इन दिनों ममता बनर्जी के लिए चुनावी रणनीति बना रहे हैं. बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी को बड़ी जीत मिली थी. इससे पहले उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए इसके अलावा नीतीश कुमार, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, एम.के. स्टालिन, जगन मोहन रेड्डी, अरविंद केजरीवाल और कैप्टन अमरिंदर सिंह के लिए भी चुनाव रणनीति बनाए हैं.