बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल Bihar accident : GT Road पर बड़ा हादसा: हाइवा की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलटी, कई घायल गैस की कमी पर सड़क जाम! रोहतास में उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े लोगों ने सिलेंडर रख कर रोका मार्ग बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता AI बैंड बनेगा ‘रक्षक कवच’, इमरजेंसी बटन दबाते ही मिलेगी फौरन मदद, वैश्विक तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला विवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना
23-Jan-2024 01:49 PM
By First Bihar
DESK: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पिछले कुछ दिनों से भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हुए हैं। असम के गुवाहाटी में आज राहुल गांधी की यात्रा में भारी बवाल हो गया है। यात्रा में मौजूद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए और जमकर धक्का मुक्की हुई। इस घटना के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दे दिया है।
दरअसल, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों असम में हैं। आज यानी मंगलवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के गुवाहाटी में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया,, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा और प्रदर्शन किया। इस दौरान नाराज कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ दिए और राज्य सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने लाठियां भी भांजी।
इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ असम पुलिस को केस दर्ज करने का निर्देश दिया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि ये असमिया संस्कृति का हिस्सा नहीं हैं। हम एक शांतिपूर्ण राज्य हैं।ऐसी “नक्सली रणनीति” हमारी संस्कृति से पूरी तरह अलग हैं। भीड़ को भड़काने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए फुटेज को सबूत के तौर पर इस्तेमाल करें। मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि राहुल के व्यवहार की वजह से गुवाहाटी में बड़े पैमाने पर ट्रैफिक जाम हो गया है।