मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
06-Oct-2021 12:51 PM
DESK : लखीमपुर कांड को लेकर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी आज लखनऊ पहुंच रहे हैं. राहुल गांधी ने लखनऊ पहुंचने से पहले दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्र सरकार के साथ-साथ यूपी की योगी सरकार के ऊपर जोरदार हमला बोला है. उसके बाद राहुल गांधी लखीमपुर के लिए निकल गए हैं. वह फ्लाइट से पहले लखनऊ पहुंचेंगे और उसके बाद लखीमपुर खीरी जाने का कार्यक्रम है.
राहुल गांधी की लखीमपुर खीरी यात्रा को लेकर योगी सरकार अलर्ट मोड में नजर आ रहे हैं. राहुल की बहन प्रियंका गांधी को पहले ही योगी प्रशासन ने लखीमपुर जाने से रोक रखा है. उन्हें अरेस्ट किया गया है और अब राहुल गांधी के दौरे को लेकर लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. लखनऊ एयरपोर्ट को योगी सरकार ने पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है. राहुल गांधी की फ्लाइट नई दिल्ली से लखनऊ के लिए उड़ान भरी है. उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद हैं.
लखीमपुर खीरी में जो घटना क्रम हुआ उसके बाद लगातार यूपी और देश की सियासत से गर्म है. बीजेपी इस मामले पर कांग्रेस के ऊपर पॉलिटिकल टूरिज्म करने का आरोप लगा रही है. वहीं कांग्रेस का कहना है कि देश के अंदर लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिशें हो रही हैं. सच बोलने से रोका जा रहा है. लोगों को एक जगह से दूसरी जगह आने की इजाजत नहीं दी जा रही.
राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि केंद्र सरकार लोगों की जुबान पर ताला लगाना चाहती है. हमने हमेशा सच बोलना सीखा है. राहुल ने कहा कि उनके या उनके परिवार के किसी सदस्य के साथ अगर मैन हैंडलिंग होती है, तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. उनका परिवार इस के लिए हमेशा तैयार रहता है. राहुल ने कहा कि उनके परिवार में यही ट्रेनिंग दी जाती है कि चाहे कोई आपको मार दे, पीट दे या गाड़ दे. कोई फर्क नहीं पड़ेगा. हम सच के साथ हमेशा खड़े रहते हैं.