दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
13-Dec-2019 01:48 PM
DELHI: राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' वाले बयान पर बवाल बढ़ता ही जा रहा है. राहुल गांधी के इस बयान पर आज लोकसभा में भारी हंगामा हुआ. स्मृति इरानी, लॉकेट चटर्जी समेत कई महिला सांसदों ने राहुल गांधी से इस बयान पर माफी मांगने की मांग की. बीजेपी सांसदों ने राहुल के बयान को अपमानजनक बताते हुए उनसे माफी की अपील की.
वहीं राहुल गांधी ने अपने बयान पर माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया है. राहुल गांधी ने कहा, 'मैं इनसे कभी माफी नहीं मांगूंगा. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली को रेप कैपिटल कहा था. ध्यान भटकाने के लिए बीजेपी वाले हल्ला कर रहे हैं. मेक इन इंडिया की बात प्रधानमंत्री ने की थी तो मैंने रेप इन इंडिया कहा है.'
राहुल गांधी ने पीएम मोदी और अमित शाह को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि, 'नॉर्थ ईस्ट को जला दिया है. बेरोजगारी और मंदी से ध्यान भटकाने के लिए हमारे बयान को मुद्दा बनाया जा रहा है लेकिन मैं इनसे कभी माफी नहीं मांगूंगा. नरेंद्र मोदी ने दिल्ली को रेप कैपिटल कहा था. मैंने इतना कहा था कि प्रधानमंत्री मेक इन इंडिया की बात करते हैं लेकिन जहां देखो रेप इन इंडिया बन चुका है.' राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'मोदी को माफी मांगनी चाहिए. पूर्वोत्तर को जलाने के लिए. भारत की अर्थव्यवस्था को चौपट करने के लिए. इस भाषण के लिए, जिसकी एक क्लिप मैं शेयर कर रहा हूं. आज पूरे देश में हिंसा हो रही है. पूर्वोत्तर में हिंसा हो रही है. कश्मीर में हिंसा हो रही है.'