ब्रेकिंग न्यूज़

सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर

Home / news / ‘भारत में EVM एक ब्लैक बॉक्स : किसी को जांच की अनुमति नहीं’...

‘भारत में EVM एक ब्लैक बॉक्स : किसी को जांच की अनुमति नहीं’ : राहुल गांधी ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर फिर उठाए सवाल

16-Jun-2024 03:25 PM

By First Bihar

DELHI : लोकसभा चुनाव के बाद देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार का गठन हो चुका है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं। लोकसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर ईवीएम पर सवाल उठा दिया है।


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के एक मामले का जिक्र करते हुए ईवीएम को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा है, 'भारत में ईवीएम एक "ब्लैक बॉक्स" है और किसी को भी उसकी जांच करने की अनुमति नहीं है। चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर चिंताएं व्यक्त की जा रही हैं। जब संस्थानों में जवाबदेही की कमी हो जाती है तो लोकतंत्र एक दिखावा बनकर रह जाता है और धोखाधड़ी की संभावना बढ़ जाती है’


राहुल गांधी द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाने के बाद कांग्रेस ने भी सवाल उठाए हैं और कहा कि, ‘आखिर एनडीए के कैंडिडेट के रिश्तेदार का मोबाइल ईवीएम से क्यों जुड़ा था? जहां वोटों की गिनती हो रही थी, वहां मोबाइल फोन कैसे पहुंच गया? सवाल कई हैं जो संशय पैदा करते हैं। चुनाव आयोग को स्पष्टीकरण देना चाहिए’


बता दें कि एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र के वनराई पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी मंगेश पंडिलकर, महज 48 वोट से जीतने वाले शिवसेना उम्मीदवार रविंद्र वायकर का रिश्तेदार है जो ईवीएम से जुड़ा एक फोन इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस का कहना है कि मोबाइल फोन का इस्तेमाल 4 जून को ईवीएम को अनलॉक करने वाले ओटीपी को जेनरेट करने के लिए किया गया था। इसी मामले को आधार बनाते हुए कांग्रेस ने ईवीएम पर सवाल उठाए हैं।