चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
29-Oct-2021 02:51 PM
PATNA : मौजूदा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार कर चुके पप्पू यादव राहुल गांधी को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे. जाप पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव कांग्रेस के साथ नजदीकियां बनाने में इस कदर जुटे हुए हैं कि वह राहुल गांधी के लिए प्रशांत किशोर से भी भिड़ गए. दरअसल पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर के उस बयान पर तंज कसा है, जिसमें पीके ने राहुल गांधी को खरी-खोटी सुनाई थी.
पप्पू यादव शायद प्रशांत किशोर पर निशाना साध राहुल गांधी को खुश करना चाहते हैं. जन अधिकार पार्टी कांग्रेस के साथ पॉलिटिकल एडजस्टमेंट चाहती है. यह खबर पहले भी सामने आ चुकी है और अब पप्पू ने एक बार फिर अपने इस अभियान को आगे बढ़ाया है.
गुरुवार को प्रशांत किशोर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को यह बताया था कि भारतीय जनता पार्टी की मौजूदा स्थिति क्या है और कांग्रेस से जमीनी हकीकत से कितने दूर की राजनीति कर रही है. उसने कहा था कि अगले कुछ दशकों तक भारतीय जनता पार्टी देश में बड़ी राजनीतिक शक्ति के तौर पर रहेगी और कांग्रेस को किसी मुगालते में नहीं रहना चाहिए. अब पप्पू यादव ने राहुल गांधी को लेकर प्रशांत किशोर के इसी बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. पप्पू यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है "प्रशांत किशोर जी, पहले आप प्रायश्चित कीजिए। इस देश को BJP की नफरती सियासत और सबसे घटिया मोदी सरकार की सौगात देने के आप प्रमुख जिम्मेदार हैं. त्रिपुरा जाकर उन से माफी मांगिये, जिनके घरों,उपासना स्थलों को BJP जला रही है। माफी मांगिये बेरोजगार युवाओं से, महंगाई से तबाह आम लोगों से."
कांग्रेस और राहुल गांधी के लिए पप्पू यादव की बेचैनी तब है, जब पिछले दिनों दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने जाप अध्यक्ष को मुलाकात के लिए वक्त तक नहीं दिया. कांग्रेस पप्पू यादव को ज्यादा भाव नहीं दे रही है. बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरणदास पहले ही कह चुके हैं कि पप्पू से जो भी बातचीत करनी है, वह प्रदेश स्तर के नेता करेंगे. कांग्रेस आलाकमान से बातचीत की कोई गुंजाइश नहीं. लेकिन इस सब के बावजूद अधिकार पार्टी के अध्यक्ष से कहीं ना कहीं लगातार सोनिया और राहुल को खुश करने के जुगाड़ में लगे हुए हैं. यही वजह है कि पप्पू अब प्रशांत किशोर से भी जा भिड़े हैं.