बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
23-Mar-2023 04:21 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी को गुरुवार को बड़ा झटका लगा. गुजरात के सूरत की जिला अदालत ने 2019 में दायर एक आपराधिक मानहानि केस में राहुल को दोषी करार देते हुए 2 साल कैद की सजा सुनाई है. इसके बाद राजद नेता और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव उनके समर्थन में उतरे हैं. तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि बीजेपी ने राहुल गांधी को घिनौने षड़यंत्र में फंसाया है।
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी के समर्थन में ट्विट किया है. ट्वीटर पर उन्होंने लिखा है..“चक्रव्यूह रच विपक्षी नेताओं पर ED,IT, CBI से दबिश करवाओ फिर भी बात ना बने तो घिनौने षडयंत्र के अंतर्गत विभिन्न शहरों में आधारहीन मुकदमे करवाओ ताकि हैडलाइन मैनेजमेंट में कोई कोर कसर ना रह जाए। यह संविधान, लोकतंत्र, राजनीति और देश के लिए अतिगंभीर चिंता का विषय है.”
तेजस्वी यादव भले ही राहुल गांधी के समर्थन में उतरे हैं लेकिन बिहार में उनके साथ सरकार चला रहे नीतीश कुमार और उनकी पार्टी चुप है. जेडीयू ने अब तक राहुल गांधी को सजा पर अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है. न तो नीतीश कुमार ने कोई प्रतिक्रिया दी है और ना ही उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का कोई बयान सामने आया है।
बता दें कि मोदी सरनेम को लेकर 2019 में कर्नाटक में दिए बयान पर गुजरात की सूरत की अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई है. राहुल गांधी ने कर्नाटक में बयान देते हुए कहा था कि 'सभी चोरों का नाम मोदी ही क्यों होता है?' राहुल गांधी के इस बयान के बाद भाजपा नेता पूर्णेश मोदी ने केस दर्ज कराया था. इसी मामले में राहुल गांधी को सजा हुई है।