Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो
24-Nov-2023 02:37 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में जातीय गणना की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद से पूरे देश में जाति की राजनीति तेज हो गई है। पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर सत्ताधारी दल हों विपक्ष की पार्टियों सभी खुद को दलित और अतिपिछड़ों का हिमायती बता रहीं हैं। इसी बीच बिहार में दलितों के नेता मानें जाने वाले पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने इंडी गठबंधन पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी का वीडियो शेयर किया है जिसमें राहुल कह रहे हैं कि जिस दलित विधायक को कांग्रेस ने टिकट देने से मना कर दिया उसे बीजेपी ने तुरंत दे दिया।
दरअसल, पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने एक्स पर राहुल गांधी का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए मांझी ने लिखा कि, ‘सदन में नीतीश जी दलितों को अपमानित करें, राहुल गांधी जी दलितों के टिकट काटने की बात करें, RJD वाले दलितों को उनका अधिकार ना दें। भाई साहब ये Indi गठबंधन है या दलित विरोधी संगठन? मुझे जितना अपमानित करना है कर लिजिए पर हाथ जोड़कर निवेदन है कि देश के दलितों को और बेईज्जत मत किजिए’।
हम के संरक्षक जीतन राम मांझी ने एक्स पर राहुल गांधी का जो वीडियो शेयर किया है वह राजस्थान का बताया जा रहा है। राजस्थान में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी कह रहे हैं कि जिस दलित विधायक का टिकट कांग्रेस ने काट दिया उसे बीजेपी ने तुरंत टिकट दे दिया। राहुल ने कहा कि, ‘राजस्थान में हमारा जो दलित विधायक था कांग्रेस पार्टी ने उसको टिकट नहीं दिया। हमने कहा कि ऐसे आदमी को हम कांग्रेस पार्टी में टिकट नहीं देने वाले हैं, बीजेपी ने एकदम उसको उठा लिया। उनकी सोंच यही है, इसीलिए आज नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि हिंदुस्तान में कोई जाति नहीं है सिर्फ गरीब हैं’।