Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी
27-May-2024 11:47 AM
By First Bihar
PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर देश में छह चरण की वोटिंग संपन्न होने के बाद अब सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग 1 जून को होनी है। अंतिम चरण की वोटिंग को लेकर तमाम दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पूरे लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार से दूरी बनाने वाले कांग्रेस के बड़े नेता अंतिम चरण के चुनाव में बिहार पहुंच रहे हैं। इसको लेकर बीजेपी ने जोरदार हमला बोला है।
दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल सोमवार को गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करने बिहार पहुंच रहे हैं। राहुल पटना, आरा और महाराजगंज में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। आखिरी चरण के चुनाव में राहुल गांधी के बिहार दौरे पर बीजेपी ने हमला बोला है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि कोई भी आ जाए बिहार में कुछ होने वाला नहीं है।
सम्राट ने कहा कि यहां लालू प्रसाद का परिवार जिस तरह से शोर मचा रहा है उससे यह स्पष्ट झलक रहा है कि यह सारे लोग भ्रष्टाचारी हैं और भ्रष्टाचारियों के सरदार दिल्ली से बिहार आ रहे हैं। जिनके नेतृत्व में पूरे देश में भ्रष्टाचार हो रहा है। कांग्रेस पार्टी ने पिछले 15 वर्षों में इस देश को केवल लुटने का काम किया है। जिस तरह से अंग्रेजों ने लूटा उसी तरह कांग्रेस ने भी 55 वर्षों तक देश को लुटने का काम किया है।