अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
18-Dec-2022 03:08 PM
PATNA: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जोरदार हमला है। जायसवाल ने राहुल गांधी की तुलना पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावट भुट्टों से कर दी है। संजय जायसवाल ने कहा है कि कांग्रेस के राहुल गांधी और बिलावल जरदारी भुट्टो में दो समानताएं हैं। दोनों की पहचान अपने देश में पप्पू के रूप में है जो अपने परिवार के बदौलत यह मुकाम हासिल किए हैं।
संजय जायसवाल ने ट्वीट कर राहुल गांधी पर तंज किया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी और बिलावल जरदारी भुट्टो में एक दुखद समानता यह भी है कि बिलावल भुट्टो विदेश मंत्री रहते हुए भी भारत के प्रधानमंत्री के बारे में बांग्लादेश की आजादी के रोज अनर्गल टिप्पणी करता है और उसके अगले दिन ही राहुल गांधी भारतीय सेना की वीरता के बारे में अनर्गल टिप्पणी करते हैं। तवांग में जो कुछ भी हुआ वह सभी को पता है। भारत सरकार को अगर वाहवाही का शौक होता तो उसी दिन भारत में चर्चा का विषय चीनी सैनिकों का भागना होता।
उन्होंने कहा है कि स्थानीय झड़पों का प्रचार ना करना किसी भी देश के लिए एक विदेशी कूटनीति का हिस्सा होता है जिससे बात और ज्यादा खराब ना हो। आज जब झड़प सभी के सामने चर्चा में आ गई है तब भारतीय सैनिकों की वीरता के बारे में पूरी दुनिया जानती है। भारत के पप्पू का भारतीय सैनिकों की वीरता पर प्रश्न खड़ा करना यह बताता है कि राजीव गांधी फाउंडेशन द्वारा भारत की सुरक्षा से ज्यादा जरूरी है चीन से पैसे लेना।
