BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय 'हम ई बियाह न करब ...', मंडप पर लड़की ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन वापस लौटी बरात BIHAR NEWS : एडमिट कार्ड बना मजाक, कैंडिडेट की फोटो की जगह छपी कुत्ते की तस्वीर; जानिए क्या है पूरा मामला बेतिया में कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों में नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति वैशाली में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना, मामा ने नाबालिग भांजी के साथ किया गंदा काम बिहार के VVIP के लिए नया 'उड़नखटोला', नीतीश सरकार किराए पर पर ले रही 7 सीटर 'हेलिकॉप्टर', प्रति माह भाड़ा कितना होगा...? न घोड़ी, न कार...अंग्रेजी बाजे की धुन के साथ बैलगाड़ी पर बारात! बिहार में इस अनोखी शादी ने दिलाई पुरखों की याद, दूल्हे ने कहा... BIHAR NEWS : राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब नहीं मिलेगा यह सुविधा, सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है आदेश पंचायत सचिव के घर से लाखों की चोरी, सोना -चांदी भी उड़ा ले गए चोर; गांव में हडकंप Bihar News : बिहार के CHC में तैनात होंगे नेत्र और ENT डॉक्टर, 1080 पद सृजित; सरकार ने कर दिया एलान
17-Apr-2024 12:48 PM
By First Bihar
DESK : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा नेता अखिलेश यादव ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई सवालों का बखूबी अंदाज में जवाब दिया है। लेकिन, जब इसके अमेठी और रायबरेली सीट से चुनाव लड़ने की बात कही गई तो फिर इन्होंने अलग ही अंदाज में जवाब दिया है। हालांकि, इस बार राहुल गांधी सिर्फ केरल के वायनाड से ही चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने अब तक तक अमेठी से अपना प्रत्याशी का एलान नहीं किया है।
दरअसल, राहुल गांधी से जब यह सवाल पूछा गया कि क्या वो अमेठी या रायबरेली से चुनाव लड़ सकते हैं तो इस पर कांग्रेस नेता ने जवाब दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि "ये भाजपा वाला का सवाल है, बहुत अच्छा। देखिए मुझे जो भी आदेश मिलेगा मैं उसका पालन करूंगा। हमारी पार्टी में ये सभी (उम्मीदवारों के चयन) निर्णय CEC द्वारा लिए जाते हैं।"
इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आगे कहा,"ये विचारधारा का चुनाव है। इंडी गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा कर रहा है। बेरोजगारी, महंगाई, भागीदारी ये हमारे मुद्दे हैं। पीएम मोदी समुद्र के नीचे चले जाते हैं या आसमान में चले जाते हैं, उन्हें मुद्दों की परवाह नहीं हैं।" जबकि सपा नेता अखिलेश यादव ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा, "पश्चिम से चल रही हवा यूपी और देश में बदलाव लाएगी और इंडी गठबंधन गाजियाबाद से गाजीपुर तक क्लीन स्वीप करेगा। लूट और झूठ एनडीए गठबंधन की पहचान बन गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि एक भी वोट बंट न पाए। मतदान करें सावधान रहें बूथ की चौकीदारी करें।"