बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी
14-Nov-2019 06:13 PM
RANCHI: सीएम रघुवर दास ने आज साफ कर दिया है कि झारखंड में बीजेपी किसी भी कीमत पर 65 प्लस सीटों से कम पर चुनाव नहीं लड़ेगी. रघुवर ने प्रेसवार्ता कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधने के लिए बुलाई थी. लेकिन इसमें ही गठबंधन को लेकर साफ कर दिया.
अपने दम पर भरोसा
रघुवर ने कहा कि जब दिल्ली में कोर कमिटी की बैठक हुई थी तो उसमें फैसला लिया गया था कि अबकी बार 65 पार. इस लक्ष्य को बीजेपी झारखंड में प्राप्त करेगी. इसको लेकर बीजेपी के कार्यकर्ता जी जान लगाने को लेकर तैयार है. हम अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे. रघुवर दास ने झारखंड में कई जनसभाएं की थी उसमें खुद 65 पार का नारा दिया था.
सीधे गठबंधन पर बोलने से बचे रघुवर
रघुवर दास ने आजसू के साथ सीटों के बंटवारे पर सीधे कुछ नहीं बोला. सिर्फ इतना कहा कि गठबंधन की बात राष्ट्रीय स्तर पर ही कुछ बोला जा सकता है. बता दें कि आजसू प्रमुख सुदेश महतो गठबंधन में 19 सीटों की मांग कर रहे हैं. लेकिन इतनी सीटें भाजपा देने को तैयार नहीं है. इसको लेकर सुदेश दो बार दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात भी कर चुके हैं. लेकिन अभी तक कोई इसका रिजल्ट नहीं निकल पाया है. बिना गठबंधन के ही आजसू ने भी अपने उम्मीदवार उतारने शुरू कर दिए हैं.