बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी
22-Nov-2019 03:26 PM
HAZARIBAGH: झारखंड के सीएम रघुवर दास ने हजारीबाग में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और जेएमएम पर निशाना साधा. कहा कि कांग्रेस पार्टी सोनिया गांधी और राहुल गांधी की चाटुकारिता में लीन रहती है. यही हाल झामुमो में है, जहां एक परिवार की पूजा होती है. लेकिन भारतीय जनता पार्टी केवल देश और राज्य की भक्ति में लीन रहती है.
नया झारखंड बनाना है
रघुवर ने कहा कि पीएम मोदी का सपना हैं कि ऐसे झारखंड का निर्माण करना है. जहां कोई भी गरीब ना रहे, कोई भी बेघर ना रहे, कोई भी लाचार ना रहे. नया झारखंड बनाना है और विकास की नई उंचाई पर ले जाना है. यह सपना लेकर भाजपा की डबल इंजन की सरकार झारखंड को देश का सबसे समृद्ध व स्वावलंबी राज्य बनाने चली है.
जाति के नाम पर केवल अपनी संपत्ति बढ़ाई
रघुवर ने कहा कि जातिवाद की राजनीति करने वाले नेताओं ने अपनी जाति के ही लोगों का शोषण किया है. जाति के नाम पर केवल अपना कद और अपनी संपत्ति बढ़ाई है. आप तय कीजिए, घोटाले, गोलमाल व भ्रष्टाचार करने वालों की राजनीति के लिए मत देना है या भाजपा की विकास की राजनीति के पक्ष में वोट देना है. जो प्राकृतिक संपदा हमारे राज्य के पास है, वो किसी के पास नहीं है. अब देश व राज्य की जनता जातिवाद, संप्रदायवाद या तुष्टिकरण की राजनीति नहीं पसंद करती है.