समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?
18-Jun-2020 10:11 AM
PATNA: आरजेडी के सीनियर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के कोरोना पॉजिटव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़ंकप मच गया है. अब जल्द ही स्वास्थ्य विभाग की टीम रघुवंश प्रसाद के परिजनों का सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजने वाली है. इसको लेकर परिजनों से संपर्क किया जा रहा है.
एम्स ले जाने वालों को किया जाएगा आइसोलेट
बताया जा रहा है कि रघुवंश प्रसाद को बीमार होने पर उनको पटना एम्स ले जाने वाले चार लोगों को आइसोलेट किया जाएगा और कोरोना टेस्ट किया जाएगा. उनके साथ में चार लोग पटना एम्स गए थे.
कल रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव
पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए. उनका इलाज पटना एम्स के आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है. रघुवंश प्रसाद सिंह को अचानक तबीयत ख़राब होने के बाद मंगलवार को ही पटना एम्स में भर्ती कराया गया था. देर रात डॉक्टरों ने उनके स्वाब को कोरोना टेस्ट के लिए भेजा था. बताया जा रहा है कि रघुवंश प्रसाद सिंह महनार के शाहपुर इलाके में थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई. उन्हें सीने में भारीपन और दर्द की शिकायत के बाद आनन-फानन में पटना लाया गया और एम्स में भर्ती कराया गया था. सांस लेने में तकलीफ और निमोनिया की शिकायत होने पर पटना स्थित एम्स में लाया गया था.