मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन
14-Jan-2020 12:55 PM
PATNA: राजद के सीनियर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने आज बड़ा बयान दे दिया हैं. रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि अगर सीएम नीतीश कुमार महागठबंधन में आने को तैयार हैं तो उनके लिए वह राजद में लड़ाई भी लड़ सकते हैं. अभी तक सिर्फ रघुवंश प्रसाद ने नीतीश को महागठबंधन में आने के लिए ही कहते थे, लेकिन आज वह पार्टी में किसी भी हद तक जाने को लेकर तैयार होने की बात कह दी हैं.

जन नेता हूं राज्यसभा क्यों जाऊंगा
कुछ दिन पहले ही रघुवंश प्रसाद ने कहा था कि पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था. उस बयान को बताया जा रहा था कि वह पार्टी में राज्यसभा जाने के लिए दबाव दे रहे हैं. लेकिन आज इसको खारिज कर दिया और कहा कि 5 बार लोकसभा जा चुका हूं. मुझे राज्यसभा नहीं जाना हैं. मैं जन नेता हूं. राज्यसभा क्यों जाऊंगा.
लालू को लिखा था लेटर
12 जनवरी को लालू यादव को लिखे अपने पत्र में रघुवंश प्रसाद सिंह ने पार्टी की तरफ से तय किए गए कार्यक्रम पर अमल नहीं करने का आरोप लगाया था. रघुवंश बाबू ने कहा था कि साल 2020 बिहार में चुनाव का साल है और यह आरजेडी के लिए भी निर्णायक स्थिति है. ऐसे में पार्टी संघर्ष और कार्यक्रम से पीछे कैसे हट सकती है. बिना देरी के हर स्तर पर समितियों और वर्ग संगठन के गठन और उसपर लगातार चर्चा की जरूरत बताई. सत्ताधारी पक्ष की तरफ से आरजेडी पर किए जा रहे हैं लगातार हमलों का जवाब नियमित तौर पर नहीं दिए जाने को भी रघुवंश बाबू ने गंभीर बताया था रघुवंश प्रसाद सिंह ने जगदानंद सिंह के साथ-साथ तेजस्वी के नेतृत्व पर भी सवाल खड़े कर दिए थे.