BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
24-Jun-2020 07:18 AM
VAISHALI : राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का इलाज पटना एम्स में चल रहा है। रघुवंश बाबू के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके परिवार के लोगों का सैंपल लिया गया था। साथ ही साथ स्टाफ और उनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की भी कोरोना जांच कराई गई थी। अब इन लोगों की रिपोर्ट सामने आ गई है। रघुवंश प्रसाद सिंह के परिवार वालों के साथ-साथ उनके स्टाफ भी कोरोना की चपेट में पाए गए हैं।
आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के तीन भतीजों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उनके ड्राइवर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। साथ ही साथ रघुवंश बाबू के संपर्क में आने वाले एक ग्रामीण डॉक्टर को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह सभी महनार प्रखंड के शाहपुर और पानापुर गांव के रहने वाले हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह को कोरोना होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उनके पैतृक गांव और संपर्क में आने वाले लोगो का सैंपल लिया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लगभग 272 लोगों का टेस्ट किया जिसके बाद कई लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 18 जून को जिन लोगों का टेस्ट सैंपल लिया गया था उनमें से एक भतीजे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जबकि 19 जून को लिए गए जांच सैंपल में से चार अन्य की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इन सभी को इलाज के लिए हाजीपुर भेज दिया गया है।