प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें.... बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां April Bank Holiday 2026: अगले महीने बैंक रहेंगे इतने दिन बंद, List देखकर आप भी चौंक जाएंगे; जानिए तारीखें बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि
09-Sep-2020 11:08 AM
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है. आरजेडी के सीनियर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह की तबीयत और खराब हो गई है. जिसके बाद उनको दिल्ली एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया हैं.
बताया जा रहा है कि रघुवंश प्रसाद को सांस में दिक्कत हो रही थी. इसके साथ ही उनको खांसी हो रही थी. जिसके बाद उनको डॉक्टरों ने आईसीयू में भर्ती किया है. बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत स्थिर बनी हुई है. डॉक्टर देखरेख कर रहे है. कुछ दिनों पहले ही आरजेडी के सीनियर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह को भी कोरोना हो गया था. एम्स में इलाज होने के बाद वह ठीक हो गए. लेकिन उन्हें फेफड़े की दूसरी बीमारी के चलते एम्स दिल्ली में भर्ती किया गया है.
आरजेडी से नाराज हैं रघुवंश
रघुवंश प्रसाद सिंह आरजेडी से इन दिनों नाराज चल रहे हैं. नाराजगी की शुरूआत रामा सिंह के आरजेडी में एंट्री के चर्चा के साथ ही हो गई थी. रघुवंश प्रसाद सिंह आरेजडी में रामा का विरोध कर रहे हैं. इसके कारण ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इस बीच तेजप्रताप यादव ने बयान दे दिया था कि आरजेडी पार्टी समुद्र है. एक लोटा पानी निकल जाएगा तो कोई अंतर नहीं पड़ता है. जब मामला और तूल पकड़ा तो तेजप्रताप ने सफाई दी और कहा कि रघुवंश प्रसाद सिंह चाचा हैं. वह हमलोगों से नाराज नहीं हैं. नाराजगी के कारण ही रामा सिंह की अब तक आरजेडी में एंट्री नहीं हो पायी है. लालू प्रसाद नहीं चाहते हैं कि रघुवंश प्रसाद पार्टी से नाराज हो.