Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन Pappu Yadav arrest : 1995 के पुराने मामले में आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, समर्थकों में आक्रोश; 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार
10-Oct-2024 10:59 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन सड़क हादसे में लोगों की जान जा रही है। आलम यह है कि सूबे के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में बच्चे की जान चली गई है। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक मासूम बच्चे को कुचल दिया। जिससे मासूम बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया और घंटे तक पुलिस प्रशासन के खिलाफ हंगामा मचाना शुरू कर दिया।
वहीं, कुछ लोगों ने इस घटना में शामिल ट्रैक्टर चालक को खदेड़ कर पकड़ लिया और उसको घंटे तक बंधक बनाकर रखा। यह पूरा मामला तेघरा थाना क्षेत्र के आधारपुर का बताया जा रहा है। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया है। हर तरफ किसी घटना की चर्चा शुरू कर दी गई है।
इधर, घटना में मृतक मासूम बच्चे की पहचान तेघरा थाना क्षेत्र के विनलपुर गांव के रहने वाले बबलू महतो के 7 वर्षीय पुत्र राजवीर के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि मासूम बच्चे घर के सामने खेल रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मासूम बच्चे को कुचल दिया। जिससे मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसके बाद इसे घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज क्रम में मौत हो गई। हालांकि इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तेघरा थाना पुलिस को दी। मौके प्रत्येक रात थाने के पुलिस पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने में जुटे हुए हैं। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं है सड़क जामकर रखे है।