Budget-2026-27: देश की संभावनाओं को हकीकत में बदलने वाला है यह बजट, BJP विधायक बोले- किसानों की आय में क्रांतिकारी बदलाव आएगा Patna -Aurangabad highway : पटना–औरंगाबाद NH-139 का चार लेन विस्तार को मिली मंजूरी, सड़क निर्माण में बड़ी प्रगति; यात्रियों और व्यापार के लिए राहत NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO Bihar Exam Centers : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, गैजेट पर रोक, दीवार फांदी तो कार्रवाई; केंद्रों में कड़ी सुरक्षा, तैयारियां पूरी Budget 2026: ‘देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगा’, बजट 2026 पर बोलीं सीएम ममता बनर्जी Budget 2026: ‘देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगा’, बजट 2026 पर बोलीं सीएम ममता बनर्जी Budget 2026: बजट 2026 में ऐसा कौन सा ऐलान हुआ कि शेयर बाजार में मच गया हाहाकार, एक झटके में 8 लाख करोड़ स्वाहा! Budget 2026: बजट 2026 में ऐसा कौन सा ऐलान हुआ कि शेयर बाजार में मच गया हाहाकार, एक झटके में 8 लाख करोड़ स्वाहा! Bihar News : “तोर मजनुआ रंगदार के थाना दिवाना बा...", आर्केस्ट्रा गर्ल्स के साथ पिस्टल लेकर डांस करते हुए वीडियो वायरल, फायरिंग के बाद दशहत
21-Nov-2023 09:10 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार समेत देश के अनेकों हिस्सों में छठ का महापर्व काफी धूमधाम से मनाया गया। ऐसे में इस पर्व के बाद लगातार अपने अलग - अलग सोशल मीडिया साइट पर फोटो पोस्ट कर रहे हैं। इसी कड़ी में राजद सुप्रीमों लालू परिवार के काफी करीबी माने जाने वाले एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने एक फोटो अपलोड किया है। जिसके बाद उनकी इस फोटो को लेकर काफी चर्चा है।
दरअसल, राजद एमएलसी ने जो फोटो पोस्ट किया है। उसमें दिख रहा है कि छठ के बाद उनकी पत्नी उनके पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त कर रही हैं। लेकिन इस तस्वीर फेसबुक पर डालते हुए सुनील कुमार सिंह ने जो लाइन लिखी है वह नीतीश कुमार पर गहरा तंज बताया जा रहा है। सुनील सिंह ने लिखा है कि - "देखिए मित्रों बिहार की सभ्यता,संस्कृति और संस्कार जिसके लिए बिहार सदियों से जानी जाती है। वो संस्कार नहीं जो कुछ दिन पूर्व घटित घटना के फलस्वरूप पूरे बिहारियों को हंसी का पात्र बनाते हुए पूरे देश में शर्मसार कर दिया।"
ऐसे में अब यह कहा जा रहा है कि, इस लाइन के जरिए सुनील कुमार सिंह ने नीतीश कुमार पर तंज कसा है, जिन्होंने कुछ दिन पहले सेक्स एजुकेशन और जनसंख्या नियंत्रण को लेकर महिलाओं को लेकर अश्लील बातें कही थी। बिहार विधानसभा में बोलते हुए सीएम नीतीश कुमार ने यह बातें कही थी। इस बयान को लेकर देश में सियासत गर्मा गई थी। हालांकि, इसके अगले दिन सीएम नीतीश कुमार ने अपने बयान को लेकर माफी मांगी थी।
आपको बताते चलें कि,नीतीश कुमार विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण पर बोल रहे थे और इसी दौरान महिलाओं को लेकर उन्होंने विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि लड़की पढ़ी लिखी रहेगी तो जनसंख्या नियंत्रित रहेगी। इसे समझाने के लिए सीएम नीतीश ने कहा, 'लड़की पढ़ लेगी, तो जब शादी होगा। तब पुरुष रोज रात में करता है ना। उसी में और पैदा हो जाता है। लड़की अगर पढ़ लेगी तो उसको भीतर मत ..., उसको .... कर दो। इसी में संख्या घट रही है।