Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी
09-Aug-2022 02:58 PM
PATNA : बिहार में सियासी संग्राम के बीच आरजेडी में जश्न की तैयारी शुरू हो चुकी है। तेजस्वी की ताजपोशी को खास बनाने के लिए 10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवास में भोज की व्यवस्था हो रही है। मिठाई और विभिन्न तरह के पकवान बनाने के लिए हलवाई और कारीगर अपना साजो सामान लेकर राबड़ी आवास पहुंच गए हैं। दरअसल, सुबह से ही राबड़ी आवास पर महागठबंधन के विधायकों का जमावड़ा लगा हुआ है। ऐसे में आरजेडी की तरफ से विधायकों के लिए भोज की तैयारी की जा रही है।
बता दें कि बिहार में सियासी समीकरण बिगड़ने के बाद मंगलवार को सभी दलों ने अपने विधायकों की बैठक बुलाई थी। सुबह से ही आरजेडी और माले के विधायक और 10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवास पहुंचने लगे थे। इसके साथ ही पार्टी के पदाधिकारी और पार्टी से जुड़े अन्य लोग राबड़ी आवास पर मौजूद हैं और भूखे प्यासे विधायक सीएम नीतीश के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं।
लंबे समय से बिहार की सत्ता से बाहर हुई आरजेडी, कांग्रेस और वामदलों के लिए आज का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है। ऐसे में आरजेडी की तरफ से विधायकों के लिए भोज की व्यवस्था की गई है।