Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
02-Aug-2020 07:38 AM
PATNA : बिहार में हर रोज बढ़ते जा रहे कोरोना के अब पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर भी अटैक कर दिया गया. इसी घर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी रहते हैं. शनिवार को हुई जांच में राबड़ी देवी के आवास पर तैनात 13 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं.
लालू-राबड़ी आवास पर तैनात 13 कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद पूरी फैमिली पर कोरोना का खतरा बढ़ गया है. हालांकि राबड़ी देवी या उनके परिवार में किसी को पॉजिटिव नहीं पाया गया है.
शनिवार को वीआईपी पर कोरोना का हमला
दरअसल इससे पहले शनिवार को ही जेडीयू के सांसद आरसीपी सिंह कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. जेडीयू के लिए चुनाव प्रचार की कमान थामने वाले आरसीपी सिंह को बुखार और खांसी के बाद पटना एम्स में भर्ती कराया गया है. आरसीपी सिंह की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं.
उधर पटना के डीएम कुमार रवि भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये. जिलाधिकारी कुमार रवि होम क्वारंटीन में चले गये हैं. पटना जिला प्रशासन ने बताया कि डीएम में कोरोना के लक्षण नहीं हैं. लिहाजा उन्हें फिलहाल किसी अस्पताल में भर्ती होकर इलाज कराने की जरूरत नहीं है. शनिवार को ही जेडीयू के विधायक ललन पासवान को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.
पटना में शनिवार को कोरोना पॉजिटिव वालों का विस्फोट हुआ. कोरोना पॉजिटिव पाये जाने वालों में PMCH के दो टेकनीशियन समेत 17 कर्मचारी शामिल हैं. वहीं आइजीआइएमएस के पांच कर्मचारी भी पॉजिटिव पाये गये हैं. शनिवार को पटना एम्स में मिले कुल 23 पॉजिटिव में से 12 पटना जिले के हैं. वहीं, अब पटना में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 9107 हो गई है. पीएमसीएच के प्राचार्य डॉ. विद्यापति चौधरी ने बताया कि कल जिन लोगों को पॉजिटिव पाया गया है उनमें रोहतास के एक डॉक्टर के साथ साथ पीएमसीएच के दो लैब तकनीशियन और 17 अस्पतालकर्मी हैं. पीएमसीएच के आसपास के चार लोगों को भी पॉजिटिव पाया गया है.