बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
28-Jun-2024 08:32 PM
By First Bihar
DARBHANGA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि आए दिन लूट, हत्या, चोरी, डकैती, रेप जैसे आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे है। आम लोगों के साथ-साथ अब पुलिस को भी अपराधी निशाना बना रहे हैं। इस बार थाने की गश्ती जीप को बदमाशों ने चुरा लिया लेकिन जीप लेकर भागने के क्रम में वो अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरा।
जिसके बाद गाड़ी को खेत में छोड़कर अपराधी फरार हो गये। इधर पुलिस कर्मी गश्ती गाड़ी को ढूंढने लगे लेकिन पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी कही नहीं मिली। फिर अगले दिन लावारिस हालत में पुलिस की गाड़ी एक खेत में मिला। दरभंगा जिले के बिरौल से यह चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के सामने आने के बाद अब पुलिस की कार्यशैली पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं।
लोगों के बीच इस बात की चर्चा होने लगी कि जब पुलिस की गाड़ी चोरी हो रही है तो आम जनता की बात ही छोड़ दीजिए। लोग अब पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं और तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। लावारिस हालत में थाने की गाड़ी के मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से खेत में खड़ी गाड़ी को बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।