ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित

Home / news / रामलला के दर्शन करने नेपाल से पैदल निकली ये टोली, भगवान के लिए...

रामलला के दर्शन करने नेपाल से पैदल निकली ये टोली, भगवान के लिए ले जा रहे अनोखी सौगात

12-Jan-2024 08:11 AM

By First Bihar

PATNA : हम सभी जानते हैं कि 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा। इस शुभ दिन के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य समाप्ति की ओर है और मंदिर की प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर हैं।  यह शुभ घटना 500 साल के लंबे इंतजार के बाद होगी। ऐसे में इसको लेकर पुरे देश भर में धूम है। इसी बीच  नेपाल के वीरगंज से गुरुवार को 10 युवाओं की टोली पदयात्रा करते हुए रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का साक्षी बनने के लिए अयोध्या  रवाना हुई। 


जानकारी के अनुसार, ये लोग नेपाल वीरगंज से अयोध्या तक 350 किलोमीटर की दूरी युवा 10 दिनों में पूरी करेंगे। 21 जनवरी की शाम में अयोध्या पहुंचने की योजना है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद दर्शन-पूजन करेंगे। इस जत्थे में मुन्ना कुमार साह के नेतृत्व में सौरभ पटेल, रूपक यादव, पंकज पटेल, यश सर्राफ, सचिन कुमार साह, अमित तिवारी, चंदन वर्णवाल, कृष्ण मोहन साहनी, कृष्णा प्रसाद साह सहित 10 लोग शामिल हैं। ये सभी युवा राष्ट्रीय बजरंग दल (वीरगंज, परसा) के पदाधिकारी व सदस्य हैं। इस यात्रा को वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने लौरिया, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती होते अयोध्या जाने के लिए अनुमति दी गई है। 


बताया जा रहा है कि, युवाओं की टोली को 10 किलो स्टील से बना धनुष-बाण सौंपते हुए कहा कि राष्ट्रीय बजरंग दल के ये युवा समाज को जोड़ने का काम कर रहे हैं। धनुष-बाण अयोध्या में राम मंदिर को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि इसे पदयात्रा से भारत नेपाल के रिश्ते में प्रगाढ़ता लाएगी। कमेटी के सदस्य आशीष कुमार कौशिक ने बताया कि इसी धनुष बाण के कारण जनकपुर से रिश्ता जुड़ा और दुनिया में राम जानकी श्रद्धा का दूसरा नाम बना। इसलिए यह विशेष रूप से निर्मित सौगात भेंट करेंगे।


उधर, रक्सौल के एक साधु सेवक शिव नाथ भी इस पदयात्रा में अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं। पदयात्रा पर निकले युवा नेपाल के राष्ट्रीय झंडा और जय श्रीराम अंकित ध्वज के साथ श्री गहवा माई मंदिर से निकलकर नगर परिक्रमा के बाद वीरगंज ड्राइपोर्ट सड़क मार्ग के रास्ते रक्सौल के सीमावर्ती ग्रामीण रास्ते से आगे निकले। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया।