सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
30-May-2022 12:39 PM
PATNA: राज्यसभा से टिकट कटने के बाद केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने पटना स्थित अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने एक तरफ जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया तो वहीं दूसरी ओर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर जमकर हमला बोला। आरसीपी सिंह ने कहा कि जेडीयू की ओर से जो भी फैसला लिया गया है, उससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। 2010 से मैं संगठन में काम कर रहा हूं। आज पार्टी बूथ स्तर तक पहुंची है, जो संगठन के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि मैंने आज तक नीतीश कुमार के परामर्श से सभी निर्णय लिए हैं। इस दौरान आरसीपी सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर हमला बोलते हुए बड़ी बात कह दी।
आरसीपी सिंह ने कहा कि मैं प्रदेश के अध्यक्ष से अनुरोध करूंगा कि बिहार में 33 प्रकोष्ट को 13 पर ला दिया गया है। इसे और बढ़ाने की जरुरत है। वहीं सीएम नीतीश को आभार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें हमसे कोई नाराज़गी नहीं है। जो भी फैसला लिया गया है उससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। मैंने आजतक ऐसा कोई काम नहीं किया है, जिससे मेरे ऊपर सवाल उठाया जा सके।
जब मीडियाकर्मियों ने आरसीपी सिंह से सवाल पूछा कि नीतीश कुमार ने आपको किस बात की सज़ा दी तो उन्होंने कहा कि नीतीश जी हमें क्यों सज़ा देंगे। मैंने आज तक इमानदारी से काम किया है। अगर जेडीयू ने हमें टिकट नहीं नही दिया तो क्या हुआ।