Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
16-Apr-2023 12:08 PM
By First Bihar
PURNIYA : बिहार के पूर्णिया में विजय मोहनपुर पंचायत के राजस्व कर्मचारी ज्ञान कुमार का घूस लेते वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि जमीन की जमाबंदी के लिए ज्ञान कुमार ने घूस के तौर पर किसी व्यक्ति से रुपये ले रहा था। उसके बाद नोटों की गिनती भी कर रहा था। उसी दौरान इसका वीडियो बना लिया गया और अब इसे तेजी से वायरल किया जा रहा है।
दरअसल, शहर के रूपौली अंचल के विजय मोहनपुर राजस्व कर्मचारी ज्ञान कुमार का जमाबंदी के नाम पर रुपये लेते वीडियो वायरल हुआ है। राजस्व कर्मचारी ज्ञान का यह वीडियो वायरल कई दिनों पहले का लग रहा है। क्योंकि वह गर्म कपड़ा भी पहने हुए है. जबकि दूसरा वीडियो हाफ शर्ट और सिर पर रूमाल बंधे हुए एक कार पर रुपये लेनदेन करते हुए है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में मिडिल स्कूल रूपौली दिख रहा है।
इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि रुपये देने वाला शख्श कह रहा है कि बैंक में काम नहीं हुआ है। इसलिए पूरा रुपया नहीं दे रहा है। सबसे पहले कर्मचारी को पांच सौ रुपये का 48 नोट और 16 हजार और देता है। तब जाकर वह कहता है कि अब 50 हजार रुपया हो गया और अब 40 हजार रुपये और देना है। वह व्यक्ति बोलता है कि, अब आप काम कर दीजिए उसके बाद बाकी रुपये दे देंगे। राजस्व कर्मचारी रुपया लेकर कार में हिसाब करता है। हालांकि इस वीडियो में काम कराने के एवज में रुपये देने वाला शख्श का फोटो नहीं आ रहा है। सिर्फ उसकी आवाज सही तरीके से मिल रहा है। जिससे उसका पहचान नहीं हो रहा है। जबकि दूसरे वीडियो में दो हजार लेने की बात सामने आ रही है।
इधर, इस घटना को लेकर ज्ञान कुमार से जानकारी लो गयी तो उसने बताया कि यह वीडियो पुराना है। नवगछिया के जमींदार के डेढ़ वर्ष पहले की घटना है। एक दो रसीद काटे गए। वहीं रुपया देने के दौरान मेरा वीडियो बना लिया। हालांकि उस वीडियो को वायरल नहीं किया गया।