ब्रेकिंग न्यूज़

सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर

Home / news / राजधानी में सेप्टिक टैंक सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दम घुटने से दो...

राजधानी में सेप्टिक टैंक सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दम घुटने से दो मजदूरों की हुई मौत

07-Oct-2023 02:22 PM

By First Bihar

PATNA : खबर राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रही है। जहां सेप्टिक टैंक सफाई के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। इस मामले में दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। उसके बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया। इसके साथ ही इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। आस- पास के लोगों में इस मामले की चर्चा तेज है। 


मिली जानकारी के मुताबिक, पटना सिटी में प्टिक टैंक की सफाई के दौरान दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई है। जिसका बाद दोनों मजदूर के शव को पोस्टमार्टम करने के लिए पुलिस ने एनमसीएच भेज दिया है। यह पूरा मामला सुलतानगंज थाना क्षेत्र की है। जहां एक नवनिर्मित मकान के सेप्टिक टैंक की सफाई की जा रही थी जिसमे दो मजदूर उस सफाई में लगे हुए थे,अचानक एक मजदूर उस टैंक के गड्ढे में डूब गया। जिसे बचाने के लिए दूसरा मजदूर भी गया लेकिन वो भी हादसे का शिकार हो गया। जिसके बाद दम घुटने से दोनों मजदूरों की मौत हो गयी।


उधर, इस मामले की जानकारी मिलने के बाद फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच उन दोनों मजदूरों के शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि दोनो मजदूर हाजीपुर के जन्दाहा के रहने बाले बताए जा रहे है।