पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
26-May-2023 06:57 AM
By First Bihar
PATNA : पटना समेत पुरे प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां बने होने के कारण मौसम सुहाना बना हुआ है। हालांकि, छिटपुट बारिश के बाद धूप निकलने पर अभी भी उमस की स्थिति भी बन रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में पटना समेत प्रदेश के सभी भागों में मेघ गर्जन, बिजली चमकने के साथ आंधी-पानी के आसार हैं। इस दौरान झोंके के साथ हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहेगी। इन मौसमी प्रभावों को देखते हुए राज्य भर के लिये येलो अलर्ट जारी किया गया है।
दरअसल, एक ट्रफ पश्चिम उत्तर प्रदेश से मध्य उत्तरप्रदेश, दक्षिण बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल होते हुए दक्षिण बांग्लादेश तक फैला हुआ है। इनके प्रभाव से पूरे राज्य में बारिश के अनुमान जताए जा रहे हैं। गुरुवार को बांका, सबौर, दरभंगा, छपरा, मोतिहारी, जीरादेई, वाल्मीकि नगर को छोड़ पटना समेत प्रदेश के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। दिन में कई जिलों के लिये तुरंत औरंज अलर्ट जारी किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पटना में 1.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश के समस्तीपुर में 9.6 मिमी वर्षा, मोहनिया में 6.2 मिमी, दरभंगा के हायाघाट में तीन मिमी, नवादा के हिसुआ में 2.2 मिमी, नवादा के नरहट में 1.4 मिमी, मधेपुरा के सिंहेश्वर में 1.4 मिमी, सुपौल के राघोपुर में 1.2 मिमी, बांका में 0.5 मिमी एवं अररिया में 0.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। गुरुवार को पटना व इसके आसपास के अलावा प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में वर्षा के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पटना में दोपहर बाद हल्की वर्षा होने के साथ आंशिक बादल छाए रहे। वहीं प्रदेश के नालंदा, बांका, बक्सर, खगड़िया, मुंगेर, अररिया, बेगूसराय, सुपौल में आंधी-पानी को लेकर अलर्ट जारी किया है।
इधर, बिहार में खराब मौसम के चलते गुरुवार को जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। शाम में कई जिलों में तेज आंधी आई। कहीं-कहीं बारिश भी हुई। इस दौरान ठनका गिरने यानी वज्रपात से 3 लोगों की जान चली गई। ये मौतें शेखपुरा, नवादा और जहानाबाद जिले में हुईं। शेखपुरा जिले में दो जगहों पर बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।