BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू
13-Feb-2023 02:36 PM
By First Bihar
PATNA : राजधानी पटना से सटे बिक्रम थाना इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां घर में खाना पकाने के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। जिसमें 3 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। जिसके बाद सुचना पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर सभी झुलसे हुए लोगों को बिक्रम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से सभी को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बिक्रम थाने के मझनपुरा गांव में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक बच्चा सहित दो महिलाएं बुरी तरह झुलस गए हैं। घर में हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट के बाद गांव में थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया। इस घटना में मझनपुरा गांव निवासी चंद्रा देवी, नीलम देवी नामक दो महिलाएं और भीम कुमार नामक एक बच्चा बुरी तरह झुलसे हैं। जिसमें नीलम देवी की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है।
वही इस संबध मे बिक्रम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ हरिओम सिंह ने बताया कि मझनपुरा गांव से पुलिस ने आग से बुरी तरह झुलसे एक बच्चा सहित दो महिला को लाया तीनों को प्राथमिक उपचार कर पीएमसीएच रेफर किया गया। इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया कि, मझनपुरा गांव में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की सूचना मिली जिसके बाद स्थानीय पुलिस और 112 नंबर की पुलिस मौके पहुंची जहां तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों को पटना रेफर किया गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि घर में खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान गैस लीक हुआ और आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।