हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल
20-Mar-2024 01:25 PM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन में सीट शेयरिंग फॉर्मूले को लेकर बातचीत करने के लिए राज्य की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी राजद ने आज संसदीय दल की बैठक की है। इस बैठक में पार्टी के संसदीय बोर्ड के सभी मेंबर शामिल हुए। इस दौरान पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर आगे के सभी फैसले लेने की खातिर लालू यादव को मनोनीत किया है।
वहीं, इस बैठक में शामिल हुए राजद के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि लालू यादव के तरफ से संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई है। इसके साथ ही इस बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि - आगमी चुनाव को लेकर हमलोगों ने लालू यादव को सभी तरफ से निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया है।
इसके आगे उन्होंने सीट बंटवारा को लेकर किए गए सवाल पर कहा कि -हमलोग समान विचारधारा वाली पार्टी से बातचीत करेंगे और उसके बाद फैसला करेंगे। हमारी पार्टी के तरफ से कैंडिडेट कौन होगा इसका निर्णय लालू यादव लेंगे। इस मामले में हमलोगों ने उन्हें अधिकृत किया है और वह हर चीज़ का ध्यान रखकर ही निर्णय लेंगे।
उधर, राजद के तमाम नेता से जब पशुपति पारस और मुकेश सहनी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि - -हमलोग समान विचारधारा वाली पार्टी से बातचीत करेंगे। लेकिन, अभी आज की बैठक में इन दोनों नेताओं के नाम को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। इसके अलावा पार्टी के तरफ से हर उचित निर्णय के लिए लालू यादव अधिकृत हैं। बिहार के अलावा अन्य राज्यों से भी जो प्रस्ताव आ रहा है उस पर फैसला लेने के लिए लालू यादव को अधिकृत किया गया।