ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / news / क्वॉरेंटाइन सेंटर की पोल खुली तो सरकार ने मीडिया पर लगा दी पाबंदी,...

क्वॉरेंटाइन सेंटर की पोल खुली तो सरकार ने मीडिया पर लगा दी पाबंदी, उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश सरकार को घेरा

07-May-2020 10:17 AM

PATNA: बिहार में क्वॉरेंटाइन सेंटर में जाने पर मीडिया की रोक लगा दी गई है. इसको लेकर राजनीति भी बिहार में शुरू हो गई है. उपेंद्र कुशवाहा ने सरकार पर निशाना साधा है. मुंगेर डीएम का लेटर भी शेयर किया जिसमें यह आदेश दिया गया है कि किसी भी क्वॉरेंटाइन सेंटर में मीडिया की एंट्री नहीं होनी चाहिए. 


आदेश वापस लेने की मांग

कुशवाहा ने कहा कि ‘’आश्चर्य, दुःखद व अति निंदनीय! अपनी नाकामी छुपाने के लिए नीतीश कुमार सरकार ने अपना तानाशाही भरा घिनौना फरमान जारी कर लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ मीडिया को ही ताला जड़ दिया! इस आदेश को अविलंब वापस लें, अन्यथा रालोसपा फिर विरोधात्मक कार्रवाई करने को विवश होगी’’

कुव्यवस्था का उठाया था मुद्दा

कुशवाहा ने एक क्वॉरेंटाइन सेंटर में सांप निकलने का वीडियो कल शेयर किया था और सरकार पर निशाना साधा था. कुशवाहा ने नीतीश सरकार के व्यवस्था पर सवाल उठाया था और कहा था कि जिलेबिया मोड़ के पास एक क्वॉरेंटाइन सेंटर की स्थिति देखिए. एक तो कोरोना, लॉकडाउन, बेरोजगारी, भुखमरी, प्रकृति का कोप ऊपर से नीतीश सरकार की कुंभकर्णी नींद और अनदेखी के कारण जहरीला सांप का भय क्वॉरेंटाइन सेंटर में बना हुआ है.


सरकार की हो रही थी किरकिरी

क्वॉरेंटाइन सेंटर पर जाना वैसे से तो ठीक नहीं. जाने से संक्रमण का खतरा हो सकता है. लेकिन बिहार के कई क्वॉरेंटाइन सेंटर के कुव्यवस्था की कई खबरें मीडिया में आई. जिससे सरकार की फजीहत हुई. बुधवार को बक्सर और बांका में क्वॉरेंटाइन सेंटर में सांप निकला. नवादा के एक सेंटर पर खाने के लिए मजदूरों ने हंगामा किया था, आरोप लगाया था कि भोजन नहीं दिया जा रहा है. कई सेंटरों से मजदूर मांग गए. ऐसे में सरकार की किरकिरी हो रही थी. जिसके बाद रोक लगाने का फैसला लिया गया.