राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: शिक्षा विभाग में फिर बजा 1ST Bihar/Jharkhand का डंका, खबर के बाद DEO को जारी करना पड़ा सख्त आदेश, खजाने पर थी माफियाओं की नजर... पोस्टमार्टम से पहले जिंदा हुआ युवक, अस्पताल में मचा हड़कंप साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: किराये पर लिए जा रहे बैंक खाते, 3.5% कमीशन के लालच में फंस रहे लोग बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक
25-May-2020 02:29 PM
VAISHALI : बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. अब तक हजारों मजदूर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. बाहर से आ रहे प्रवासी मजदूरों को बिहार सरकार क्वारंटाइन सेंटर में रख रही है. क्वारंटाइन सेंटर से जुड़ी हुई एक बड़ी खबर वैशाली जिले से सामने आई है. जहां एक महिला ने एक युवक के ऊपर छेड़खानी का आरोप लगाया है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
मामला वैशाली जिले के भगवानपुर थाना इलाके की है. जहां एक क्वारंटाइन सेंटर में महिला के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला का आरोप है कि रात में एक बदमाश युवक ने उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की. युवक ने रात में जबरदस्ती उसका हाथ पकड़ लिया. जिसके बाद उस महिला ने उसकी पिटाई कर दी. जब महिला ने शोर मचाया तो और भी कई लोग वहां एकत्रित हो गए और युवक को पीटने लगे.

इस घटना के बाद युवक की पिटाई का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोगों ने युवक की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने बताया कि घटना बीती रात की है. पीड़िता ने बताया कि पुणे से लौटने के बाद उसको प्रशासन ने क्वारंटाइन सेंटर में रखा है. जहां एक बदमाश ने रात में उसके साथ छेड़खानी की. फिलहाल शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
