ब्रेकिंग न्यूज़

हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

Home / news / क्वारनटीन सेंटर में प्रवासी मजदूर को काटा सांप, कुछ ही देर में हो...

क्वारनटीन सेंटर में प्रवासी मजदूर को काटा सांप, कुछ ही देर में हो गई मौत

16-May-2020 10:31 AM

DESK : कोरोना संकट के इस दौर में देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे मजदूरों ने अपने घर का रुख कर लिया है. वे किसी भी तरह अपने घर पहुंचना चाहते हैं. इसी क्रम में प्रवासी मजदूरों का घर लौटने का सिलसिला जारी है. गांव में आने के बाद उन्हें कुछ दिनों के लिए क्वारनटीन सेंटर में रहना पड़ता है. 

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के गोंडा में  हरियाणा के कैथल से आए लोग घरवालों के सलाह पर गांव के ही स्कूल में खुद क्वारनटीन हुए. जहां  गुरुवार की देर एक 16 साल के युवक को सांप ने काट लिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. 

बताया जाता है कि गोंडा के वजीरगंज ब्लॉक के इमलिया गांव में एक सरकारी जूनियर हाई स्कूल में हरियाणा के कैथल से आये लोग घरवालों की सलाह पर खुद ही क्वारनटीन हो गए. जहां एक 16 साल के किशोर महेंद्र कुमार को जहरीले सांप ने काट लिया. सांप के काटते ही वहां हड़कंप मच गया. गांव वाले बाइक से युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार  को उसकी मौत हो गई.