ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप

Home / news / प्यार में बॉयफ्रेंड ने दी किडनी, लेकिन गर्लफ्रेंड ने दे दिया धोखा, चली...

प्यार में बॉयफ्रेंड ने दी किडनी, लेकिन गर्लफ्रेंड ने दे दिया धोखा, चली गई किसी और के साथ

19-Jan-2022 04:02 PM

DESK : इंसान किसी के प्यार में इतना खो जाता है कि प्यार के अलावा उसे कुछ दिखाई नहीं देता है. तभी तो कहते हैं कि प्यार अंधा होता है. प्यार में इंसान अक्सर सबकुछ लूटा देता है फिर भी प्यार हासिल नहीं होता. कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है. प्यार की खातिर लड़के ने अपनी किडनी दे दी. लेकिन इसके बाद भी उसे निराशा हाथ लगी. इस बात की जानकारी युवक ने एक सोशल मीडिया के जरिए दिया. 


शख्स ने दावा किया कि उसने अपनी किडनी अपनी गर्लफ्रेंड की मां को डोनेट कर दी. लेकिन बाद में उसी गर्लफ्रेंड ने किसी और से शादी कर ली.  सूत्रों के अनुसार युवक का नाम उजिएल मार्टिनेज है. जो मैक्सिको के Baja California के एक स्कूल में टीचर है. उजिएल का एक वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में बता रहा है.


उज़िएल मार्टिनेज ने बताया कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड की मां को अपनी एक किडनी दान में दी थी. लेकिन मां के के ऑपरेशन के महीने बाद ही गर्लफ्रेंड ने उनसे ब्रेकअप कर लिया. इसके बाद उसने किसी और से शादी कर ली. पेशे से टीचर उज़िएल ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो सोफे पर लेटे काफी दुखी दिखाई दे रहे हैं. 


अब तक इस वीडियो को 16 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो पर हजारों लोगों ने रिएक्ट तक किया है. लोगों ने उनके प्रति सहानुभूति प्रकट की. लोगों ने उन्हें कमेंट कर बोला उन्हें दुखी नहीं होना चाहिए, लड़की ने एक 'सच्चे इंसान' को खो दिया है. हालांकि उज़िएल ने बाद में एक और वीडियो अपलोड किया जिसमें उन्होंने बताया कि उनके और उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड के बीच अभी भी दोस्ती है. अब उनसे कोई शिकायत नहीं है, एक-दूसरे से नफरत नहीं करते हैं.