दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
27-Nov-2019 04:19 PM
DELHI : इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है दिल्ली से जहां प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार ने अपने हाथ खड़े कर दिए हैं. केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने प्रेस वार्ता कर बताया कि प्याज की महंगाई कम करना सरकार के हाथ में नहीं है. इस साल बारिश कम होने के कारण प्याज का पैदावर कम हुआ है. उन्होंने कहा कि सरकार प्रयास में लगी हुई है.
बारिश नहीं होने के कारण प्याज के पैदावार पर इसका भारी असर पड़ा है. इजिप्ट से प्याज मंगाया जा रहा है. अगले महीने 12 तारीख तक प्याज की पहली खेप इजिप्ट से आएगी. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मानसून इसबार एक महीने देर से आया. प्याज पर मौसम की मार पड़ी है. जो प्याज नवंबर महीने में आ जाना चाहिए था. अब वह दिसंबर में आएगा.
महाराष्ट्र, कर्णाटक, मध्यप्रदेश और राजस्थान में प्याज की पैदावार होती है. समय पर बारिश नहीं हुई. राजस्थान को छोड़कर अन्य राज्यों में जब प्याज तैयार होने का समय आया तब बारिश होनी शुरू हुई. अब तक 26 परसेंट प्याज की पैदावार कम हुई है. सरकार हालांकि इस मुसीबत से लोगों को निकालने में जुटी हुई है. जल्द ही लोगों को इससे राहत मिलेगा.