अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
01-Sep-2020 03:50 PM
PATNA: पुष्पम प्रिया चैधरी ये वो नाम है जिसने रातोंरात बिहार में तहलका मचा दिया था। दरअसल इसी साल 8 मार्च को प्लुरल्स पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चैधरी ने अखबारों में विज्ञापन देकर खुद को बिहार के सीएम पद का दावेदार बताया था। विज्ञापन ने बिहार की राजनीति में भूचाल ला दिया था। हर कोई यह जानना चाहता था कि पुष्पम प्रिया चैधरी कौन हैं? पुष्पम प्रिया चैधरी लगातार बिहार का दौरा कर रही हैं और कोरोना और बाढ़ जैसी आपदाओं के पीड़ित लोगों से मिल रही हैं।
आज उनकी पार्टी की ओर से पटना में एक प्रेस काॅन्फ्रेंस किया गया।आज पार्टी में शामिल हुए पूर्व आईएस अधिकारी अनुपम कुमार सुमन ने कहा कि पुष्पम प्रिया चैधरी की सीएम उम्मीदवारी को लेकर विज्ञापन पहले हीं अखबारों में छप चुका है वे प्लूरल्स पार्टी की सीएम उम्मीदवार हैं। पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है।
सिर्फ सोशल मीडिया पर हीं नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर भी हमारी तैयारी चल रही है। सभी बूथों पर प्रचार और दूसरी जरूरी तैयारियां अंतिम चरण है। बिहार में नेतृत्व क्षमता दिखाने की जिम्मेवारी हमारे उपर है। अनुपम कुमार सुमन ने कहा कि पार्टी बिहार की सभी 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।