Bihar Rajya Sabha Election 2026: 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन, तेजस्वी बोले- हम जीत रहे, कांग्रेस के 2 विधायकों के गायब होने को अफवाह बताया Bihar News : पटना से थावे के बीच नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन शुरू, 6 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा सफर; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, स्कूटी को 200 मीटर तक घसीटा, युवक की मौत Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर वोटिंग शुरू, 6 उम्मीदवार मैदान में, शाम तक आएंगे नतीजे BIHAR NEWS : आज जेल से बाहर आएंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह, कोर्ट ने इस काम के लिए दी ख़ास अनुमति BIHAR NEWS : बिहार में शराब माफिया का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; जहरीली शराब कांड मामले में जांच के दौरान हुई मुठभेड़ BIHAR NEWS : बिहार में राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: विस के प्रभारी सचिव ख्याति सिंह का तबादला, चुनाव में निभा रही थी रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी जिमीदारी बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: विधायकों का विधानसभा पहुंचना शुरू, 5 सीटों के लिए आज होगी वोटिंग, BJP सहित सभी पार्टियों की नजरें टिकीं BIHAR NEWS : 24 घंटे में काम पर लौटे वरना.., सभी CO-RO और राजस्व कर्मचारी को विजय सिन्हा का अल्टीमेटम,कहा - बंद करें दबाव की राजनीति Bihar politics : नीतीश कुमार की रणनीति, विधायकों की चाल और पांच राज्यसभा सीटों का खेल! आज उठेगा सभी रहस्य से पर्दा; प्रतिनिधि को दिखाना होगा वोट
02-Oct-2024 03:41 PM
By First Bihar
MOTIHARI: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद सूखे नशा का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। शराब की खेप के साथ साथ गांजा, चरस समेत अन्य सूखा नशा की खेप भी बिहार पहुंच रही है। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद तस्कर नशे की खेप लोगों तक पहुंचा रहे हैं। ताजा मामला मोतिहारी से सामने आया है, जहां लाखों रुपए की चरस के साथ पुलिस ने तस्करों को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, मोतिहारी में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित हरैया पुलिस ने छापेमारी कर मादक पदार्थ के साथ आठ तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर मादक पदार्थ की पुड़िया बनाकर रक्सौल शहर में लोगों सप्लाई करते थे। हरैया थाना को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र के मोहम्मद नइम के घर से मादक पदार्थ चरस का पुड़िया बना रक्सौल शहर के विभिन्न ठिकानों पर लोगो को सप्लाई किया जा रहा है।
एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन करते हुए थाना क्षेत्र में मोहम्मद नईम के घर पर छापेमारी की गई जहां से 8 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। वही 1 किलो 92 ग्राम चरस के साथ 208 ग्राम स्मैक बरामद किया गया है। हरैया पुलिस सभी गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर रही है। तस्करों में पांच रक्सौल के, एक पश्चिम चंपारण का रहने वाला है जबकि दो नेपाल के निवासी है।
गिरफ्तार चरस कारोबारी की पहचान रक्सौल निवासी प्रदीप कुमार, साहिल गुप्ता, विवेक कुमार, राजन गुप्ता, प्रिंस कुमार पश्चमी चंपारण जिले के भंगाहा निवासी हसनैन ठाकुर के साथ नेपाल के बारा जिला अंतर्गत कलैया निवासी सुमित कुमार एवं आयुष कुमार सिंह के रूप में किया गया है। फिलहाल पुलिस बाकी चार नामजद तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
रिपोर्ट- सोहराब आलम