Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Holi Special Train: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा–आनंद विहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इन जिलों के लोगों को होगा लाभ Holi Special Train: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा–आनंद विहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इन जिलों के लोगों को होगा लाभ Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए
30-Jul-2023 12:41 PM
By First Bihar
PATNA: पार्टी के सांसद, विधायक और एमएलसी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को पार्टी के पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और पूर्व विधान पार्षदों के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक में जेडीयू के तमाम पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और पूर्व विधान पार्षद शामिल हो रहे हैं। इस बैठक को लेकर बीजेपी ने तीखा तंज किया है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि आने वाले चुनावों में नीतीश और जेडीयू पूरी तरह से खत्म हो जाएंगे, बैठक का कोई लाभ उन्हें नहीं मिलने जा रहा है।
दरअसल, लोकसभा का चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है सियासी सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं। सीएम नीतीश रविवार को अपनी पार्टी के पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और पूर्व विधान पार्षदों के साथ बैठक कर रहे हैं और उनसे फीडबैक ले रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों पार्टी के सांसद, विधायक और विधान पार्षदों से मुलाकात किया था। नीतीश की बैठक पर तंज करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार पूर्व सांसद को बुलाए, पूर्व विधायक को बुला लें लेकिन बिहार की जनता उन को नकार चुकी है। नीतीश कुमार 2024-25 में पूरी तरह से राजनीतिक तौर पर खत्म हो जाएंगे।
वहीं केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के यह कहने पर कि नीतीश कुमार नरेंद्र मोदी के दोस्त हैं और उन्हें एनडीए में वापस आ जाना चाहिए, इसपर सम्राट ने कहा है कि यह उनका व्यक्तिगत बयान हो सकता है लेकिन नीतीश कुमार के साथ अब बीजेपी का कोई समझौता नहीं होने जा रहा है। नीतीश कुमार के लिए एनडीए के तमाम रास्ते बंद हो चुके हैं और अब एनडीए में उनकी एंट्री बैन हो चुकी है।
वहीं विपक्षी दलों के प्रतिनिधिमंडल के मणिपुर जाने के सवार पर सम्राट ने कहा कि उन्हें सबसे पहले बिहार की यात्रा करनी चाहिए थी। बिहार के कटिहार में पुलिस की गोली से दो लोगों की मौत हो गई, बेगूसराय में दलित लड़की को निर्वस्त्र कर पीटा गया। अररिया में पति के सामने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया गया, इसे देखने के लिए कोई नहीं आता है। बंगाल में जब एक महिला चुनाव लड़ रही थी तो उसे नंगा कर पीटा गया, उसे देखने के लिए कोई नहीं जाता है। उन्होंने विपक्षी दल के नेताओं से अपील की है कि अगर वे मणिपुर गए हैं तो बिहार और बंगाल जाकर भी पीड़ितों से मुलाकात करें।