बीड़ी जलाते ही लगी आग, 65 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत; दो महीने पहले लगा था PNG गैस कनेक्शन FASTag हुआ महंगा: 1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस, जानिए नया नियम और कैसे मिलेगा फायदा Bank Holiday : अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट 3.5 अरब Chrome यूजर्स हो सकते हैं प्रभावित, गुगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, जल्दी करें यह काम 3.5 अरब Chrome यूजर्स हो सकते हैं प्रभावित, गुगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, जल्दी करें यह काम रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज: 51 मोहल्लों से निकलेंगी भव्य झांकियां, पूरे पटना से महावीर मंदिर पहुंचेगा श्रीराम ध्वज रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज: 51 मोहल्लों से निकलेंगी भव्य झांकियां, पूरे पटना से महावीर मंदिर पहुंचेगा श्रीराम ध्वज BIHAR NEWS : अब गांवों में ही बैंक, लाइब्रेरी और डाकघर! धन की कमी से रुका था काम पर अचानक सरकार ने खोला खजाना, इस काम के लिए जारी हुए 500 करोड़; पढ़िए क्या है पूरी खबर आपका भी हो गया है वेटिंग टिकट,तो हो जाएं टेंशन फ्री; रेलवे ने बदल दिए नियम; जानिए क्या हुआ Patna LPG Crisis : पटना में LPG सिलेंडर को लेकर बवाल: घंटों लाइन में खड़े रहे लोग, नहीं मिला गैस तो सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
24-Apr-2022 05:57 PM
PATNA : कोसी नदी पर बने नवनिर्मित रेल पुल पर ट्रेनों का परिचालन जल्द शुरू होने की संभावना है। इसको लेकर पूर्व मंत्री सह झंझारपुर के विधायक नीतीश मिश्रा ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। विधायक नीतीश मिश्रा ने केंद्रीय रेल मंत्री से मांग की है कि कोसी नदी पर नवनिर्मित रेल पुल पर रेल परिचालन का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कराया जाए।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रेल परिचालन का लोकार्पण होने से मिथिला के लोग खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि 88 वर्षों से मिथिला दो भागों में बंटा था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कोसी नदी पर पुल बनाने का शिलान्यास किया था। जिसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाए।
उन्होंने पत्र में मिथिला की इस बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री और रेल मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि इस मार्ग पर रेल परिचालन शुरू होने से दरभंगा, पूर्णिया और सहरसा प्रमंडल आपस में रेलमार्ग से जुड़ जाएंगे।