ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के खिलाफ कोर्ट में शिकायत दर्ज, जानिए.. पूरा...

पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के खिलाफ कोर्ट में शिकायत दर्ज, जानिए.. पूरा मामला

27-Jul-2023 05:53 PM

By First Bihar

KISHANGANJ: बिहार के पूर्व सीएम और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर हुआ है। मांझी पर आरोप है कि उन्होंने आपत्तिजनक बयान से एक समुदाय विशेष की भावनाएं आहत हुई हैं। परिवादी ने मांझी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कोर्ट से की है। इसके साथ ही डीएम से भी शिकायत की गई है।


दरअसल, जीतन राम मांझी के खिलाफ किशनगंज के सिविल कोर्ट में परिवाद दायर हुआ है। शेरशाह वादी समुदाय के लोगों ने मांझी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। एसोसिएशन के नेता अब्दुर रहमान ने बताया कि जीतन राम मांझी ने आपत्तिजनक बयान देकर हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचाया है।


पूरे मामले पर वकील मो. नुरुल हुदा ने बताया कि शेरशाह वादी ऑल एसोसिएशन के सचिव की तरफ से जीतन राम मांझी और उनकी पार्टी के जिलाध्यक्ष शाहजहां के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत परिवाद दायर किया गया है। इसके अलावा शेरशाह वादी समुदाय के लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर इसकी शिकायत की है।