BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
16-Feb-2022 09:26 PM
DESK: झारखंड के राजनीतिक गलियारों से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर हुसैनाबाद के पूर्व विधायक संजय यादव को झारखंड आरजेडी का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।
राजद के सदस्यता अभियान को गति देने के लिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने यह फैसला लिया। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दिकी ने इसकी अधिसूचना भी जारी किया है।
गौरतलब है कि बीते दिनों रांची आए लालू प्रसाद यादव से प्रदेश के कई नेताओं ने उनसे मुलाकात की थी। सरकार में राजद कोटे के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, निवर्तमान कमेटी के अध्यक्ष अभय सिंह समेत कई नेता लालू यादव से भी मिले थे। उस वक्त राजद के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, गोड्डा के पूर्व विधायक संजय सिंह यादव के नामों पर लोग कयास लगा रहे थे।
पार्टी कार्यकर्ताओ के बीच इस बात की चर्चा भी हो रही थी। लालू प्रसाद से मुलाकात के बाद स्थानीय नेताओं ने पटना से आए राजद के प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव के साथ भी बैठक की। जिसमें राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव ने पूर्व विधायक संजय यादव को झारखंड का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया।
