अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
15-Jan-2023 03:27 PM
PATNA: बीजेपी के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने जेडीयू का दामन थामा है। बिहार बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की मौजूदगी में वे पार्टी में शामिल हो गये।
जेडीयू कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में आयोजित मिलन समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने उन्हे पार्टी की सदस्यता दिलायी। ललन सिंह ने कहा कि भगवा छोड़ जेडीयू में आनने के लिए आपका स्वागत। जेडीयू में शामिल होने के बाद आज से राजीव रंजन ने अपनी नई पारी की शुरुआत की है।
जेडीयू के मिलन समारोह कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने भी राजीव रंजन का स्वागत किया। इस मौके पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि जेडीयू एक परिवार की तरह है। कुछ वर्षों बाद राजीव रंजन की घर वापसी हुई है। यह खुशी की बात है।
वहीं राजीव रंजन ने कहा कि जेडीयू को छोड़ना मेरी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल थी। इसके बावजूद मुझे जेडीयू परिवार का हिस्सा बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा व जेडीयू के अन्य वरीय नेताओं को हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
जेडीयू नेता राजीव रंजन ने जब बीजेपी का दामन छोड़ा था तब कई आरोप उन्होंने भाजपा पर लगाये थे। कहा था कि पीएम मोदी की नीतियों को बिहार में बीजेपी दरकिनार करने में लगी है। उन्होंने पार्टी पर पिछड़ा और दलित की उपेक्षा किये जाने का बड़ा आरोप लगाया था। कहा था कि बिहार बीजेपी सबका साथ सबका विकास के खिलाफ काम कर रही है।
बिहार बीजेपी की कार्यशैली से नाराज होकर राजीव रंजन ने पार्टी से खुद को अलग कर लिया अब उनकी फिर से घर वापसी हुई है। एक बार फिर से राजीव रंजन जेडीयू में शामिल हो गये हैं। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित अन्य जेडीयू नेताओं ने मिलन समारोह में उनका जोरदार स्वागत किया।