सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा
28-Jan-2021 03:56 PM
PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होने वाले नेताओं को लगातार पार्टी में नई जिम्मेदारी देने का सिलसिला जारी है. पूर्व सांसद और जेडीयू में रह चुके विश्वमोहन मंडल को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. उनके साथ पूर्व विधान पार्षद गणेश भारती को भी पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इन दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी है.
आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन के मुताबिक संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर लगातार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह नेताओं को संगठन की जिम्मेदारी दे रहे हैं. कई नेताओं को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि पूर्व मंत्री श्याम रजक को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया था. आज प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने जब इन नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान सौंपी, उस वक्त पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता उदय नारायण चौधरी भी मौजूद थे.
दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी दिए जाने के बाद जगदानंद सिंह ने उम्मीद जताई है कि विश्वमोहन मंडल और गणेश भारती जैसे नेताओं के संगठन में शामिल होने से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी और साथ ही साथ जिन इलाकों में इन नेताओं का प्रभाव है वहां जनाधार भी बढ़ेगा.