ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- आरजेडी की ड्राइंगरूम...

पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- आरजेडी की ड्राइंगरूम का गुलदस्ता बनकर रह गई कांग्रेस

25-Mar-2024 09:36 PM

By First Bihar

PATNA: कांग्रेस पार्टी को लेकर पूर्व सांसद आनंद मोहन ने तंज कसा है। कहा है कि कांग्रेस अब आरजेडी की ड्राइंगरूम का गुलदस्ता बनकर रह गई है। कांग्रेस इतनी कमजोर कैसे हो गयी इस पर पार्टी के नेताओं को चिंतन करना चाहिए।


आनंद मोहन ने आगे कहा कि आज जो स्थिति कांग्रेस की बनी हुई है वह राजद की ही बनाई हुई है। यह बात खुद कांग्रेस को समझना चाहिए क्योंकि इससे इस तरह की स्थिति नहीं थी। कांग्रेस इतनी कमजोर कैसे हो गयी इसके बारे में पार्टी के नेताओं को आत्म चिंतन करने की जरूरत है। इन दिनों कांग्रेस और आरजेडी की तकरार देखने को मिल रही है इसी को लेकर आनंद मोहन ने अपनी प्रतिक्रिया दी। 


बता दें कि पिछले दिनों आनंद मोहन की पत्नी पूर्व सांसद लवली आनंद अपने बेटे के साथ जेडीयू में शामिल हो गयी। जिसके बाद नीतीश कुमार ने उन्हें शिवहर लोकसभा क्षेत्र का टिकट दिया। एनडीए प्रत्याशी के रूप में लवली आनंद के नाम की घोषणा भी कर दी। लेकिन अभी तक महागठबंधन ने शिवहर से अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। जिसका इंतजार सभी कर रहे हैं। 


जेडीयू की टिकट पर लवली आनंद शिवहर से चुनाव लड़ेगी। बीते दिनों जेडीयू की सदस्यता ग्रहण करने के बाद लवली आनंद ने मीडिया से कहा था कि समता पार्टी के फाउंडर मेंबर हम रहे हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से प्रभावित होकर हम लोग तमाम लोग पार्टी को मजबूत करने आए है। लवली आनंद ने कहा कि लोकसभा की चालीसों सीटों पर एनडीए चुनाव जीतेगी। पार्टी का जो भी फैसला होगा उसे हम मानेंगे। 


ठाकुर का कुआं वाले सवाल पर लवली आनंद ने कहा कि चेतन का सवाल चेतन से कीजिए। लेकिन ठाकुर का कुआं कहके जिस तरह से समाज को गाली दिया गया है वो बर्दाश्त नहीं करेगा। जब ए टू जेड की बात करते हैं तो सबको दीजिये सम्मान किसी को आहत नहीं करिये। सीएम नीतीश सबकों साथ लेकर चलते हैं इसलिए उनके साथ आने का हमने फैसला लिया।