बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश
14-Sep-2023 07:04 PM
By First Bihar
PATNA: भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बिहार दौरे पर गुरुवार को पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट से पूर्व राष्ट्रपति राजभवन पहुंचे जहां पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने स्वागत किया। राजभवन ने रात्री विश्राम के बाद शुक्रवार को वे नालंदा में आयोजित दो दिवसीय फेस्टिवल ऑफ डेमोक्रेसी कार्यक्रम में शामिल होंगे। वन नेशन-वन इलेक्शन के लिए बनाई गई कमेटी के अध्यक्ष बनने के बाद कोविंद पहली बार बिहार दौरे पर पहुंचे हैं।
दरअसल, नालंदा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा 15 और 16 सितंबर को नालंदा में फेस्टिवल ऑफ डेमोक्रेसी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आलावा बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर और असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री मिनाक्षी लेखी और गिरिराज सिंह समेत अन्य लोग शामिल होंगे।
इसके साथ ही साथ कई दूसरे देशों से भी विदेशी मेहमान इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार पहुंच रहे हैं। दो दिवसीय फेस्टिवल ऑफ डेमोक्रेसी कार्यक्रम की भव्य तैयारी की गई है। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी संबोधन होगा और वे इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे।
पटना से बिट्टू गिरी की रिपोर्ट..