ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती

10-May-2020 10:52 PM

DELHI : देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ गई है। सीने में दर्द की शिकायत के बाद पूर्व प्रधानमंत्री को दिल्ली एम्स में भर्ती करवाया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सीने में दर्द की शिकायत थी जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स ले जाया गया है।


डॉ मनमोहन सिंह को दिल्ली एम्स के कार्डियो थोरेसिक वार्ड में एडमिट कराया गया है। जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। डॉक्टरों ने तत्काल उनका कुछ मेडिकल टेस्ट कराने का फैसला किया है हालांकि अब तक आधिकारिक तौर पर एम्स की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। 


पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ गई है इस बात की जानकारी मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने ट्वीट कर के दी। कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा के देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अस्वस्थ होने के संबंध में अभी जानकारी मिली है। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।