ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / पूर्व CM के दफ्तर को बुलडोजर से गिराया : बदले की राजनीति करने...

पूर्व CM के दफ्तर को बुलडोजर से गिराया : बदले की राजनीति करने का TDP सुप्रीमो पर लगा आरोप

22-Jun-2024 07:34 PM

By First Bihar

DESK : आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के निर्माणाधीन पार्टी दफ्तर पर सरकार ने बुलडोजर चला दिया है। बुलडोजर से पूरे निर्माणाधीन भवन को गिराया गया। गुंटूर के तड़ेपल्ली में 9 हजार 365 स्क्वायर फीट में YSRCP का बिल्डिंग बनाया जा रहा था। 22 जून की सुबह 5:30 बजे आंध्र प्रदेश राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने यह कार्रवाई की। 



बता दें कि इससे पहले हैदराबाद महानगर निगम (GHMC) ने जगन मोहन रेड्डी के लोटस पॉन्ड आवास से सटे फुटपाथ पर अवैध निर्माण को भी तोड़ा गया था। इस जगह का उपयोग सुरक्षाकर्मी करते थे। इसके अलावे अवैध निर्माण को लेकर पार्टी के विशाखापत्तनम कार्यालय को भी नोटिस दिया गया है। 


जगन मोहन रेड्डी के आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के महज 10 दिन बाद यह कार्रवाई की गई है। पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि TDP सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू तानाशाह जैसा बर्ताव कर रहे हैं और बदले की राजनीति कर रहे हैं।