अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
25-May-2022 12:19 PM
SIWAN: खबर सीवान की है, जहां मैरवा थाना इलाके के बड़कागांव पंचायत के सीमावर्ती क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व मुखिया प्रत्याशी की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे की है। मृतक मैरवा थाना क्षेत्र के बभनौली के रहने वाले दीनानाथ सिंह का 53 साल के बेटे दिलीप सिंह बताये जा रहे हैं। इस घटना को लेकर पूरे इलाके में चर्चा तेज हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, दिलीप सिंह अपनी बाइक से उत्तर प्रदेश के सुंदर पार्क गए हुए थे। मैरवा के बड़कागांव पंचायत के सीमावर्ती इलाके में पहुंचते ही अपराधियों ने उन्हें अपना निशाना बना लिया और उन्हें गोली मार दी। इसके बाद पूर्व मुखिया प्रत्याशी के सर में गोली लगने से अपने बुलेट बाइक से गिर गए जिसके बाद उनकी स्पॉट डेथ हो गई।
घटना को लेकर जो खबर सामने आई है, उसके मुताबिक दिलीप सिंह की हत्या के बाद सुनसान जगह पर वैसे ही उनका शव पड़ा रहा। जब लोगों ने शव को देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद घटना की सूचना परिजनों और स्थानीय थाने की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, परिजनों के बीच चीख पुकार मच गया है।